मौनी रॉय ने टीवी इंडस्ट्री से अपना करियर शुरू किया था। जिसके बाद बेहद कम समय में अभिनेत्री ने फिल्मों में भी अच्छा नाम कमा लिया।
अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के साथ खूबसूरती और फिटनेस से भी फैंस को इंप्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं।
इसके साथ ही मौनी रॉय का ड्रेसिंग सेंस भी बेहद स्टाइलिश होता है। जिसपर लाखों फैंस फिदा है। ऐसे में उनका हर लुक आते ही वायरल होने लगता है।
आज हम आपको एक्ट्रेस की ब्लैक ड्रेस दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें यंग गर्ल्स किसी भी पार्टी कैरी करके खुद को बोल्ड बना सकती हैं।
अभिनेत्री इस साटन हाई स्लिट गाउन में काफी हॉट लग रही हैं। ये आपके पार्टी लुक में जान डाल देगा।
बर्थडे और ऑफिस पार्टीज के लिए एक्ट्रेस का फ्लेयर पेंट क्रॉप टॉप और शार्ट ब्लेजर काफी स्मार्ट लग रहा है।
मौनी रॉय इस ब्लैक कलर के स्ट्रैपी हैवी फ्लेयर गाउन में एकदम बार्बी डॉल लग रही हैं। इसे बर्थडे गर्ल ट्राई कर सकती हैं।
अभिनेत्री का फेदर गाउन लुक काफी ग्लैमरस लुक दे रहा है। आप इसे भी स्टाइल कर सकती हैं।