क्रिकेटर्स की कहानी को दर्शाती हैं ये फिल्में


By Akanksha Jain07, Jul 2023 12:09 PMjagran.com

महेंद्र सिंह धोनी

क्रिकेट के थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसमें क्रिकेट के बारे में बताया गया है।

एम.एस. धोनी

साल 2016 में बनी फिल्म एम.एस.धोनी में महेंद्र सिंह धोनी की कहानी बताई गई है। इस फिल्म में मेन लीड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत थे।

83

दिसंबर 2021 में रिलीज हुई फिल्म 83 में कपिल देव और 1983 वर्ल्ड कप की कहानी बताई गई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका ने साथ काम किया।

अजहर

इमरान हाशमी की फिल्म अजहर में भी क्रिकेटर के जीवन के बारे में बताया गया है। ये फिल्म भी लोगों को बहुत पसंद आई।

सचिन

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले क्रिकेटर के जीवन पर फिल्म सचिन बनी है।

जर्सी

शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी किसी क्रिकेटर की असल जिंदगी पर आधारित तो नहीं हैं, लेकिन फिल्म क्रिकेट से इंस्पायर है।

शाबाश मिट्ठू

फिल्म शाबाश मिट्ठू मिताली राज की बायोपिक है। इस फिल्म में तापसी पन्नू ने मुख्य भूमिका निभाई है।

वेद

मराठी फिल्म वेद में भी क्रिकेट का सपना देखने वाले एक आम आदमी की कहानी है। इस फिल्म में रितेश देशमुख हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

आमिर की लाड़ली Ira Khan ने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग मुंबई में की 'सगाई'