सफल हुई धोनी के घुटने की सर्जरी, जानिए अपडेट


By Farhan Khan02, Jun 2023 03:27 PMjagran.com

एमएस धोनी

आईपीएल 2023 का खिताब एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता। चेन्नई ने पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

घुटने की समस्या

हालांकि धोनी आईपीएल 2023 खेलने के दौरान पूरे समय अपने घुटने की समस्या से जूझते दिखे।

ऑपरेशन

अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को धोनी ने अपने घुटने का ऑपरेशन करा लिया है।

कोकिलाबेन अस्पताल

धोनी का यह ऑपरेशन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। धोनी बुधवार को घुटने की जांच के लिए मुंबई आए थे।

चोटिल कैसे हुए

धोनी 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए पहले आईपीएल मैच के दौरान चोटिल हुए थे।

वीडियो वायरल

हाल में धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने पैर पर पट्टी बांधते हुए दिख रहे थे।

प्रदर्शन

आईपीएल 2023 में धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो वह शानदार लय में दिखे। उन्होंने 12 मैचों की 16 पारियों में कुछ अद्भुत छक्के जड़े।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

WTC फाइनल में ये भारतीय खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल