बांग्लादेश का यह बल्लेबाज तोड़ सकता है महान सचिन का रिकॉर्ड


By Amrendra Kumar Yadav11, Sep 2024 12:59 PMjagran.com

भारत और बांग्लादेश की सीरीज

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। इसके बाद 3 मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी।

मुशफिकुर रहीम बना सकते हैं रिकॉर्ड्स

मुशफिकुर रहमान के नाम टेस्ट क्रिकेट में कई बड़े रिकार्ड्स हैं। इस सीरीज में मुशफिकुर रहीम बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं।

तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

19 सितंबर से शुरु हो रही इस टेस्ट सीरीज में मुशफिकुर रहीम महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

भारत बनाम बांग्लादेश

भारत बनाम बांग्लादेश के खिलाफ हुए टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। सचिन तेंदुलकर ने बांग्लादेश के खिलाफ 9 पारियों में 820 रन बनाए हैं।

मुशफिकुर ने बनाए हैं 604 रन

वहीं, मुशफिकुर रहीम ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में 604 रन बनाए हैं। ये रन बनाने के लिए मुशफिकुर ने 15 पारियां खेली हैं।

सचिन ने लगाए 5 शतक

बांग्लादेश के खिलाफ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 5 शतक लगाए हैं। वहीं, मुशफिकर रहीम ने 2 शतक लगाए हैं।

तीसरे स्थान पर राहुल द्रविड़

भारत और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ तीसरे स्थान पर हैं। द्रविड़ ने बांग्लादेश के खिलाफ 560 रन बनाए हैं।

चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली

वहीं, इस लिस्ट में चेतेश्वर पुजारा चौथे और विराट कोहली पांचवे स्थान पर हैं। चेतेश्वर पुजारा ने 468 रन बनाए हैं, तो वहीं विराट कोहली 437 रन बनाए हैं।

भारत और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मुशफिकर रहीम सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com

Joe Root ने मचाया तहलका, तोड़ा सचिन-सहवाग का रिकॉर्ड