Mustard Oil Benefits: सर्दियों में सरसों के तेल के इस्तेमाल से होंगे ये 7 फायदे


By Harshita Saxena15, Dec 2022 07:07 PMjagran.com

हेयर फॉल में कारगर

सर्दियों के मौसम में सरसों के तेल का इस्तेमाल आपके रूखे,डल और झड़ते बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

सही ब्लड सर्कुलेशन के लिए फायदेमंद

सर्दियों में सरसों के तेल से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने के साथ ही ज्वॉइंट और मांसपेशियों के दर्द से भी राहत मिलती है।

शरीर को गर्म रखने में मददगार

नहाने के बाद मॉयस्चराइजर क्रीम की जगह गुनगुना सरसों का तेल लगाने से आपकी बॉडी अंदर से गर्म रहेगी।

गठिया के दर्द में असरदार

सरसों का तेल प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में काम करता है। सूजन कम करने के साथ ही इससे गठिया के दर्द में भी आराम मिलता है।

फटी एड़ियों और स्वस्थ त्वचा

विटामिन बी से भरपूर सरसों का तेल आपकी स्किन को स्वस्थ बनाएगा और इससे फटी एड़ियों से भी निजात मिल सकती है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

सरसों का तेल हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से बच्चों की इससे मालिश करने से हड्डियां मजबूत होती है।

सर्दी-जुकाम में कारगर

सरसों के तेल में मौजूद टी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स आपको सर्दी-जुकाम से दूर रखने में मददगार होंगे।।

शरीर से गंदा कोलेस्ट्रॉल निकाल सकती हैं ये हरी सब्जियां