भारत का तिरंगा, पाकिस्तान, अमेरिका और रुस के झंडे को क्या कहते हैं? जानिए


By Abhishek Pandey23, Sep 2022 12:24 PMjagran.com

पहचान का प्रतीक

दुनिया के हर देश का अपना झंडा होता है, जो उनकी पहचान को प्रदर्शित करता है। झंडे के साथ देश के लोगों की भावनाएं, प्रतिष्ठा और गौरवशाली इतिहास भी जुड़ा होता है।

भारत

भारत की राजधानी नई दिल्ली है। भारत के लोग अपने राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा के नाम से पुकारते हैं।

ब्राजिल

ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया है। ब्राजिल के झंडे का को ऑरिवर्दे के नाम से पुकारा जाता है।

रुस

रूस की राजधानी मॉस्को है। रुस के लोग अपने राष्ट्रीय ध्वज को ट्राईकोलोर के नाम से जानते है।

अमेरिका

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी है। अमेरिका के झंडे का नाम स्टार्स एंड स्ट्राइप्स या स्टार स्पैंगल्ड बैनर है। आमतौर पर अमेरिका के झंडे को ओल्ड ग्लोरी के नाम से ही पुकारा जाता है।

पाकिस्तान

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को परचम-ए सितारा ओ-हिलाल के नाम से जाना जाता है।

कतर

कतर की राजधानी दोहा है। इस देश के लोग अपने राष्ट्रीय ध्वज को इन्नाबी के नाम से पुकारते हैं।

तुर्की

तुर्की की राजधानी अंकारा है। इस देश के झंडे का नाम अलबेरक है।

अमरिंदर के अलावा ये मुख्यमंत्री भी थाम चुके हैं, भाजपा का दामन