National Pollution Control Day का भोपाल गैस त्रासदी से क्या है संबंध


By Abhishek Pandey01, Dec 2022 06:56 PMjagran.com

National Pollution Control Day

हर साल देश में 2 दिसंबर को नेशनल पॉल्यूशन कंट्रोल डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

2022 में थीम क्या है?

हर साल की तरह इस साल भी इस इसकी थीम होगी पॉल्यूशन अवेयरनेस को सुधारना और प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए सरकारों को पॉलिसीज को एडजस्ट करने के लिए प्रेरित करना।

इतिहास

पॉल्यूशन कंट्रोल डे का इतिहास 1984 में हुई भोपाल गैस त्रासदी से जुड़ा हुआ है।

1984

1984 में भोपाल में एक प्लांट से लगभग 45 टन मिथाइल आइसोसाइनेट लीक हो गयी और आसपास फैल गयी।

हजारों लोगों की मौत

इसके कारण आसपास के इलाकों में हजारों लोगों की उसी समय मौत हो गयी थी। जहां इसका प्रभाव कम रहा वहां भी लोगों को शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पॉल्यूशन कंट्रोल डे

हजारों लोगों को उसी दिन भोपाल छोड़ना पड़ा था, इस दिन की याद में पॉल्यूशन कंट्रोल डे मनाया जाता है।

उद्देश्य

यह दिन बेहद महत्वपूर्ण है, इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को उन चीजों के प्रति जागरुक करना जो विभिन्न तरह के पॉल्यूशन का कारण बनते हैं।

बेटियां संभालेंगी सुरक्षा की कमान