Navratri Day 2: दूसरे दिन पहनें एक्ट्रेसेस जैसी खूबसूरत ग्रीन सूट-साड़ी


By Shradha Upadhyay04, Oct 2024 01:29 PMjagran.com

नवरात्रि 2nd डे ग्रीन ऑउटफिट

कल 3 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो चुके हैं। ऐसे में आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही आज के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

खूबसूरत ग्रीन साड़ी-सूट

ऐसे में आज हम आपको खूबसूरत ग्रीन कलर के सूट-साड़ी का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप नवरात्रि के दूसरे दिन पहन सकती हैं।

शरारा सूट लुक

रकुल प्रीत सिंह का ग्रीन मिरर वर्क शरारा सूट बेहद गॉर्जियस लुक दे रहा है। इसको आप नवरात्रि या डांडिया पर पहनकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

सिल्क साड़ी

नोरा फतेही ग्रीन कलर के जरी बॉर्डर सिल्क साड़ी वेलवेट ब्लाउज लुक बेहद शानदार लुक दे रहा है। पूजा में ऐसी साड़ियां ट्रेडिशनल लुक देती हैं।

अनारकली सूट

हिना खान ग्रीन कलर के अनारकली सूट में कहर ढ़हा रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लू गोल्डन लेस दुपट्टा कैरी किया है।

साटन साड़ी लुक

नवरात्रि पूजा के लिए शिल्पा शेट्टी की ग्रीन पिंक स्ट्रिप वाली साटन साड़ियां भी बेस्ट रहती हैं। ऐसे में आप इस लुक से भी आइडिया ले सकती हैं।

नायरा कट सूट

गोपी बहू यानि देवोलीना भट्टाचार्जी का ग्रीन सितारों बॉर्डर वाला नायरा कट सूट आपका नूर बढ़ा देगा। ऐसे सूट काफी फैशन में भी आजकल चल रहे हैं।

रफल फ्लोरल साड़ी

आप तेजस्वी प्रकाश के जैसी फ्लोरल प्रिंट रफल साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं। मिरर वर्क ब्लाउज और बेल्ट के साथ ये काफी जंच रही है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

शादी के बाद है पहला करवा चौथ, पहनें ऐसे लहंगा लुक्स