रियलिटी शो के ये जज कहलाते हैं 'ड्रामेबाज'


By Akanksha Jain26, Apr 2023 02:46 PMjagran.com

रियलिटी शोज

रियलिटी शोज ने कई लोगों की किस्मत बदली है, लेकिन इन शोज को जज करने वाले स्टार्स कई बार ट्रोल का शिकार हो चुके हैं।

रघु राम

रघु राम ने एमटीवी रोडीज के कई शो के ऑडिशन लिए है।रघु राम के स्टाइल की वजह से उन्हें कई बार ट्रोल्स का सामना करना पड़ा।

नेहा कक्कड़

इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़ को भी लोगों ने कई बार ट्रोल किया है, कई लोगों ने तो ये भी कहा है कि वो बहुत रोती हैं।

शिल्पा शेट्टी

फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कई लोगों को एक्ट्रेस के जज करने का तरीका पसंद नहीं आता है।

मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती कई बार डांस इंडिया डांस में जज के तौर पर नजर आए हैं, लेकिन उन्हें भी लोगों ने ड्रामेबाज जज बताया।

हिमेश रेशमिया

हिमेश रेशमिया ने कई सिंगिंग रियलिटी शोज को जज किया है, लेकिन बहुत लोगों को उनके जज करने का तरीका रास नहीं आता।

अर्चना पूरन सिंह

अर्चना सिंह कई बार अपनी हंसी की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकीं हैं।

अनु मलिक

अनु मलिक का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, कई लोगों को अनु मलिक की राइमिंग पसंद नहीं आती।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

22 साल बाद एकदम बदल गई हैं 'लगान' की गौरी