इन चीजों के साथ कभी न खाएं मूली, हो सकता है खतरनाक !


By Mahak Singh17, Nov 2022 10:59 AMjagran.com

सब्जियां

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में सबसे ज्यादा जो सब्जियां दिखाई देती हैं, वह है सफेद रंग की मूली, इसे सलाद के अलावा सब्जी के रूप में भी खाया जाता है।

पाचन

मूली विटामिन-ए, बी, सी, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे कई खनिजों से भरपूर होती है, इसे पाचन के लिए बेहतरीन माना जाता है।

मूली

मूली स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है लेकिन कई तरह के खाने-पीने से बचना चाहिए।

खीरा

सलाद में लोग खीरा और मूली को एक साथ खाते हैं, क्या आप जानते हैं कि खीरा और मूली को एक साथ नहीं खाना चाहिए, खीरे में एस्कॉर्बेट होता है, जो विटामिन सी को अवशोषित करने का काम करता है।

संतरा

संतरा और मूली को एक साथ खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है, ऐसा माना जाता है कि मूली और संतरे का मिश्रण किसी जहर से कम नहीं है।

करेला

मूली को कभी भी करेले के साथ नहीं खाना चाहिए, इससे न सिर्फ सांस संबंधी परेशानी हो सकती है बल्कि यह आपके दिल के लिए भी घातक साबित हो सकता है।

चाय

चाय और मूली का मिश्रण भी खतरनाक है, क्योंकि इससे कब्ज और एसिडिटी हो सकती है।

इन लोगों को नहीं खानी चाहिए मूली

मूली खाने से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है, इसलिए अगर आप लो बीपी से पीड़ित हैं तो आपको इसे खाने से बचना चाहिए।

Skin Care: चेहरे पर निखार लाएगा आलू