भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, आ सकती है कंगाली


By Ashish Mishra03, Aug 2023 04:00 PMjagran.com

दान करना

हिंदू धर्म में चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। लेकिन कई बार बिना जाने समझे दान करते हैं। आइए जानते हैं कि किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए?

खुशहाली

कभी भी बिना जाने समझे किसी चीज का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर की खुशहाली छिन सकती है।

नकारात्मकता

कई लोग किसी दूसरे की चीजों को मांगकर पहनते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

बर्तन का दान

प्लास्टिक, स्टील और कांच से बने बर्तनों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कारोबार में रुकावट आ सकता है।

तेल

कई लोग ऐसे होते हैं जो इस्तेमाल किए गए तेलों को दान कर देते हैं। ऐसा करना गलत होता है। इससे शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं।

झाड़ू

झाड़ू को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। कभी भी झाड़ू का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। जिसकी वजह से घर में आर्थिक संकट आ सकता है।

बासी खाना

गरीब जरुरतमंद लोगों को भोजन का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा कभी भी बासी भोजन का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आ सकता है।

दूध का दान

सूर्यास्त के बाद दूध का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद इसका दान करने से घर में बरकत नहीं होती है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

घर में उग गया है पीपल का पेड़ तो अपनाएं ये उपाय