निकोलस पूरन ने बनाया यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड


By Farhan Khan24, Sep 2024 07:00 AMjagran.com

निकोलस पूरन

वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन पिछले कुछ समय से निकोलस पूरन बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024

निकोलस पूरन कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 में खूब रन बना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से खेला।

सेंट किट्स के खिलाफ खेलें

निकोलस पूरन ने सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स की टीम के खिलाफ 43 गेंदों पर 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने हासिल की जीत

इस पारी के दौरान निकोलस ने 6 चौके और 7 छक्के लगाए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम मुकाबला जीतने में सफल रही है।

150 छक्के बनाए

निकोलस पूरन ने मैच में 7 छक्के जड़ते ही साल 2024 में टी20 क्रिकेट में अपने 150 छक्के पूरे कर लिए हैं।

बने पहले बल्लेबाज

निकोलस टी20 क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में 150 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले ऐसा कोई भी नहीं कर पाया था।

क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

क्रिस गेल ने साल 2015 में टी20 क्रिकेट में 135 छक्के लगाए थे। अब पूरन ने 9 साल बाद गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है और नए सिक्सर किंग बन गए हैं।

निकोलस पूरन का यह रिकॉर्ड अपने आप में ऐतिहासिक है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

पृथ्वी की नई गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, देखे तस्वीरें