दिल चुरा लेगा Nita Ambani का रॉयल साड़ी कलेक्शन


By Shradha Upadhyay04, Mar 2024 02:01 PMjagran.com

नीता अंबानी शानदार ड्रेसिंग सेंस

नीता अंबानी उद्योगपति मुकेश अंबानी की वाइफ हैं। जो कि अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस को लेकर अक्सर छाई रहती हैं। उनका हर इवेंट में लुक काफी अट्रैक्टिव होता है।

राधिका-अनंत प्री-वेडिंग

हाल में गुजरात के जामनगर में नीता अमुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक आयोजित किए गए। इस दौरान हर फंक्शन में नीता के साड़ी लुक्स काफी गॉर्जियस थे।

नीता रॉयल साड़ी कलेक्शन

आज हम आपको नीता अंबानी के रॉयल साड़ी कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें देख आप भी अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

नीता सिल्क साड़ी

हाल में आयोजित हुए प्री-वेडिंग फंक्शन में नीता ने इस मरून कलर की सिल्क साड़ी हैवी ज्वैलरी में डांस परफॉर्मेंस दी थी। जिसमें वो कहर ढहा रही थीं।

नीता शाइनी साड़ी लुक

नीता अंबानी का लाइट क्रीम कलर शाइनी गोल्डन बॉर्डर साड़ी लुक भी हाल में आयोजित हुए प्री-वेडिंग फंक्शन का है।

नीता ग्लैमरस साड़ी

इस लाइट कलर की ब्रॉड बॉर्डर साड़ी लांग पर्ल नेकपीस और पर्ल ब्लाउज में नीता अंबानी का गॉर्जियस अंदाज देख फैंस उनके दीवाने हो गए।

नीता लहरिया साड़ी

नीता जी का ऑरेंज कलर लहरिया पल्लू हैवी वर्क साड़ी में खूबसूरत लुक देखा जा सकता है। वेडिंग और पूजा के लिए ये लुक बेस्ट है।

नीता कांजीवरम साड़ी

इस गोल्डन कलर की शाइनी कांजीवरम साड़ी में नीता जी काफी रॉयल लुक दे रही हैं। आप भी उनके इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

शाह रुख की लाड़ली Suhana Khan की फिटनेस का राज खुला