Nora Fatehi को आती हैं कई भाषाएं, जानें एजुकेशन


By Akanksha Jain27, Mar 2024 01:44 PMjagran.com

स्टाइलिश एक्ट्रेस नोरा फतेही

बॉलीवुड की फेमस डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही के आज लाखों दीवाने हैं। नोरा फतेही दिलबर दिलबर गाने से बहुत वायरल हुई थी।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं नोरा फतेही

नोरा फतेही हमेशा अपनी हॉटनेस का वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस की एजुकेशन के बारे में बताएंगे।

कहां हुई नोरा की परवरिश

नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी 1992 को कनाडा के टोरंटो में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उनकी मां थर्ड जनरेशन भारतीय हैं।

कहां से की स्कूल की पढाई

स्कूल की पढ़ाई की बात की जाए तो नोरा फतेही ने कनाडा के टोरंटो में स्थित वेस्टव्यू सेन्टेनियल सेकंड्री स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की है।

फिर बीच में छोड़ दी पढ़ाई

उन्होंने स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद टोरंटो की योर्क यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था, लेकिन मन नहीं लगने की वजह से पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

कई भाषाएं की विषेयज्ञ हैं नोरा

बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्ज हैं जिन्हें कई सारी भाषाओं का ज्ञान है और इस लिस्ट में नोरा का नाम भी शामिल है। वह इंग्लिश, हिंदी, फ्रेंच और अरेबिक भाषाओं की जानकार हैं।

बैली डांस में हैं एक्सपर्ट

नोरा फतेही बचपन से ही डांस की शौकीन रहीं हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस बैली डांस में एक्सपर्ट हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन हैं नोरा

नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर नोरा को 46 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Netflix की इन टॉप सीरीज का लें आनंद