तुलसी में अर्पित करें ये 2 चीजें, बने रहेंगे धनवान


By Farhan Khan09, Jan 2024 03:57 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना गया है। यदि आप तुलसी के पौधे की नियमित पूजा करते हैं तो इससे भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

कष्टों का नाश

इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है, करियर में आ रही अड़चनें दूर हो जाती हैं, घर में हमेशा शांति बनी रहती है और कष्टों का नाश होता है।

अर्पित करें ये चीजें

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घर में तेजी से बरकत लाने के लिए तुलसी में कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।    

घी का दीपक

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना जरूर चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से तुलसी माता प्रसन्न होती हैं।

ग्रह दोष दूर

घी अर्पित करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है धन प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। ग्रह दूर होते हैं और इसके अलावा हर समस्या से निजात मिलती है।

जल

जीवन को खुशहाल बनाने के लिए घर में तुलसी पूजा जरूर करना चाहिए. तुलसी की विधि-विधान से पूजा के बाद नियमित जल भी चढ़ाना चाहिए।

धन की वर्षा

माना जाता है कि, ऐसा करने से तुलसी का पौधा हरा-भरा रहेगा, जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके परिवार पर धन की वर्षा करेंगी।

कच्चा दूध

इसके अलावा आप तुलसी के पौधे पर कच्चा दूध भी चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से जातक का दुर्भाग्य दूर होता है। तुलसी के पौधे को हमेशा कलावा से बांधकर रखना चाहिए।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com  

नए साल पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, बस करें ये 5 उपाय