Basant Panchami पर माता सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में होगी तरक्की


By Amrendra Kumar Yadav09, Feb 2024 02:07 PMjagran.com

बसंत पंचमी का महत्व

हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का अत्यधिक महत्व है, यह दिन ज्ञान की देवी माता सरस्वती को समर्पित होता है। बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा विधि-विधान से की जाती है।

कब है बसंत पंचमी?

बसंत पंचमी का पर्व माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है, इस साल यह पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा।

माता सरस्वती को लगाएं ये भोग

बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों का भोग लगाएं, माता सरस्वती को ये भोग बेहद प्रिय हैं।

बेसन के लड्डुओं का लगाएं भोग

माता सरस्वती की पूजा करते समय उन्हें बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं, ऐसा करने से भक्तों को जीवन में तरक्की मिलती है और ज्ञान की देवी माता सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है।

आय के साधनों में होता है विस्तार

माता सरस्वती को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाने से आय के साधनों में विस्तार होता है और धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलते हैं।

केसर की खीर से प्रसन्न होती हैं माता सरस्वती

माता सरस्वती को केसर अति प्रिय है, इसलिए पूजा करते समय माता सरस्वती को केसर की खीर का भोग अवश्य लगाएं। केसर की खीर का भोग लगाने से ज्ञान और विद्या की प्राप्ति होती है।

माता सरस्वती को रबड़ी का भोग लगाएं

बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा करते समय उन्हें रबड़ी का भोग लगाएं, माता सरस्वती को रबड़ी अति प्रिय है। रबड़ी का भोग लगाने से भक्तों को माता सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

माता सरस्वती के मंत्रों और आरती का करें पाठ

पूजा करते समय माता सरस्वती के मंत्रों का जाप करें और फिर पूजा के बाद आरती का पाठ करें। इससे सरस्वती जी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को ज्ञान और विद्या का आशीर्वाद देती हैं।

पढ़ते रहें

धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

पर्स में न रखें यह 3 चीजें, आ सकती है गरीबी