Vijaya Ekadashi 2024: इन चीजों का भोग लगाने से माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न


By Farhan Khan02, Mar 2024 01:00 PMjagran.com

विजया एकादशी का व्रत

हिंदू धर्म में विजया एकादशी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।

शत्रुओं पर विजय प्राप्त

इस साल यह व्रत 6 मार्च को रखा जाएगा। ऐसी मान्यता है कि जो जातक इस व्रत को रखते हैं उन्हें अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

अर्पित करें ये चीजें

वहीं, जो लोग विष्णु जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं और माता लक्ष्मी जी को खुश करना चाहते हैं तो इस दिन भगवान को ये विशेष भोग अर्पित करें।

पंचामृत का भोग

विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाएं। इसे चढ़ाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में चल रही मुश्किलों का अंत होता है।

बरसेगी कृपा

ऐसे में विजया एकादशी के दिन पंचामृत का भोग अवश्य लगाएं। इसका रिजल्ट आपको कुछ दिनों के अंदर ही नज़र आने लगेगा।

केले का भोग

विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केले का भोग जरूर लगाएं। यह फल उन्हें बहुत प्रिय है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी खुश होती है।

धन की समस्या से निजात

इसके अलावा जो लोग धन की मुश्किलों से जूझ रहे हैं उन्हें श्री हरि को यह फल अवश्य चढ़ाना चाहिए। इससे कुंडली से गुरु दोष का प्रभाव भी समाप्त होता है।

केसर की खीर

भगवान विष्णु को विजया एकादशी के दिन केसर की खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है। ध्यान रहे कि खीर बिना चावल की हो।

ऐसे में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए ये चीजें ज़रूर अर्पित करें। अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

कालसर्प दोष से मुक्ति कैसे पाएं?