100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है ओएमजी 2


By Ashish Mishra18, Aug 2023 02:18 PMjagran.com

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन दिनों उनकी ओमजी 2 फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में कितनी दूर है?

ओएमजी 2

ओएमजी 2 रिलीज होने के बाद से सिनेमाघरों में कमाई कर रही है। लोग इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं।

पकंज त्रिपाठी

फिल्म में पंकज त्रिपाठी के किरदार को लोग पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म का सब्जेक्ट भी काफी मजबूत है।

100 करोड़ क्लब

ओएमजी 2 फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के महज कुछ ही दूर है। 15 अगस्त को फिल्म ने अच्छी कमाई की।

बॅाक्स ऑफिस कलेक्शन

रिपोर्ट के अनुसार ओएमजी 2 मूवी 7 दिन में लगभग 84 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इसके रविवार तक 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है।

ओपनिंग

ओएमजी 2 मूवी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म रिलीज होने के पहले दिन 10.26 करोड़ की कमाई की थी।

अक्षय कुमार का किरदार

ओएमजी 2 में अक्षय कुमार का किरदार लोगों को पसंद आ रहा है। इसमें अक्षय भगवान के दूत के रूप में नजर आ रहे हैं।

ये फिल्में हुई पीछे

ओएमजी 2 ने ‘द केरला स्टोरी’ और करण जौहर की ‘रॅाकी और रानी की प्रेम कहानी’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

पढ़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

जानें Welcome 3 की फाइनल स्टार कास्ट और न्यू टाइटल