कितने राज्यों में बची है, कांग्रेस की सरकार?


By Abhishek Pandey27, Sep 2022 11:36 AMjagran.com

बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस

देश की राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस इस वक्त अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। कांग्रेस अपनी अंदरुनी फूट का सामना कर रही है।

दिग्गज नेताओं का इस्तीफा

कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर जा चुके हैं। जिनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, अमरिंदर सिंह, गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल जैसे कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस दिनों 150 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा पर हैं।

राजस्थान कांग्रेस में अनबन

इन सभी के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और युवा नेता सचिन पायलट के बीच अनबन की खबरें आ रही है।

दो राज्यों में सरकार

एक वक्त में देश की सबसे शक्तिशाली पार्टियों में से एक कांग्रेस की आज देश में केवल दो राज्यों में सरकार बची हैं।

राजस्थान और छत्तीसगढ़

राजस्थान और छत्तीसगढ़ दो मात्र ऐसे राज्य हैं, जहां पर कांग्रेस की सरकार है।

राजस्थान

2018 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 108 सीटें जीतकर अशोक गहलोत के नेतृत्व में सरकार बनाई।

छत्तीसगढ़

2018 में भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटें जीतकर जीत हासिल की।

कांग्रेस के 7 दिग्गज नेता, जिन्होने पार्टी से दिया इस्तीफा