लगान से लेकर मदर इंडिया तक ये भारतीय फिल्में ऑस्कर के लिए हुई नॉमिनेट


By Abhishek Pandey15, Dec 2022 05:14 PMjagran.com

एन एनकाउंटर विद फेसेस

साल 1979 में बनी "एन एनकाउंटर विद फेसेस" फिल्म को ऑस्कर के लिए नोमिनेट किया गया। यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जिसमें अनाथालय में रह रहे बच्चों के जीवन को दिखाया गया है।

लगान

साल 2001 में भारतीय किसानों पर बनी इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इस फिल्म को 74 वें अकादमी पुरुस्कारों में पहली सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की श्रेणी में शामिल किया गया था।

लाइफ ऑफ पाई

मूवी यान मार्टेल उपन्यास पर आधारित 'लाइफ ऑफ डॉलर' फिल्म 2012 को पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को 83वें ऑस्कर में बेस्ट ओरिजनल गानों के लिए नामांकित किया गया था।

मदर इंडिया

1957 में बनी फिल्म मदर इंडिया को 30 वें अकादमी पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए नामांकित किया गया था।

स्लमडॉग मिलियनेयर

साल 2008 में बनी स्लमडॉग मिलियनेयर ने भारतीय फिल्म को 3 ऑस्कर जीतकर दिए। इस फिल्म के जरिए एआर रहमान और गुलजार को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए दो पुरस्कार मिले।

द क्रिएशन ऑफ वूमैन

1961 में बनी इस शॉर्ट फिल्म को 33 वें अकादमी पुरस्कार में बेस्ट शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में प्रदर्शित किया गया।

द बीड गेम

सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड लघु फिल्म श्रेणी के लिए 1978 में बनी 'द बीड गेम' को नामांकित किया गया था।

ब्राइडल परफेक्ट हैं Devoleena Bhattacharjee के ये लुक