इतने पढ़े लिखे हैं ये पाकिस्तानी क्रिकेटर


By Farhan Khan21, Oct 2023 03:19 PMjagran.com

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स

हम आपको कुछ ऐसे पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कई बड़ी-बड़ी डिग्रियां अपने नाम की हैं।

इमरान खान

पाकिस्तान के विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान काफी पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई लाहौर के एचिसन कॉलेज से की थी।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी

इसके बाद इमरान खान ने साल 1972 में लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। उनकी गिनती पाकिस्तान के कामयाब क्रिकेटरों में की जाती है।

पॉलिटिकल साइंस

इमरान खान को फिलॉसफी, पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में भी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल है।

सईद अनवर

पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर ने कराची के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी।

रमीज राजा

पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कप्तान रमीज राजा के पास पंजाब विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर की डिग्री है।

मिस्बाह उल हक

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक के पास गणित में ग्रेजुएशन की डिग्री और भौतिकी में मास्टर डिग्री है।

मास्टर डिग्री

इसके अलावा, पूर्व कप्तान के पास लाहौर में प्रबंधन और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से व्यवसाय प्रशासन में मास्टर डिग्री है।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े विवाद, जानें