4 नवंबर को सिंगर पलक मुच्छल की मेहंदी सेरेमनी और हल्दी सेरेमनी हुई। जिसकी क्यूट तस्वीरें काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
तस्वीर में पलक के भाई पलस को अपनी बहन के चेहरे पर मेहंदी लगाते देखा जा सकता हैं।
पलक की मेहंदी सेरेमनी में इंडस्ट्री के भिड़ू यानी जैकी श्रॉफ भी पहुंचे थे। जैकी दादा को भी तस्वीर में मेहंदी लगाए देखा जा सकता है।
मेहंदी पर पलक ने टील ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। अपने लुक और खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने इस पर सिल्वर नेकलेस और मांग टीका कैरी किया हुआ है।
पलक ने तस्वीर में येलो कलर का लहंगा, मैचिंग ब्रेसलेट और सेम कलर का मांग टीका पहना हुआ हैं।
सिंगर की मेंहदी सेरेमनी की इन तस्वीरों में उन्हें उनकी दोस्त शीबा के साथ देखा जा सकता हैं। खिलखिलाते हुए दोनों की ये तस्वीरें हमेशा के लिए यादों में कैद हो गई हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में पूरी फैमिली को एक साथ अपना हाथ दिखाते देखा जा सकता हैं।
फोटो में इंडियन वुमेन टीम की क्रिकेटर स्मृति मंधाना को पलक को हल्दी लगाते देखा जा सकता हैं।
6 नवंबर को पलक और मिथुन पूरी रीति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।