1 मुट्ठी मूंगफली खाने से शरीर को होंगे ये गजब फायदे


By Amrendra Kumar Yadav18, Dec 2023 11:32 AMjagran.com

मूंगफली है सेहत के लिए फायदेमंद

यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, इनका रोजाना सेवन करने से कई लाभ मिलते हैं। इसका सेवन स्नैक्स के रूप में भी किया जा सकता है।

पोषक तत्वों से भरपूर है मूंगफली

मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसमें प्रोटीन, मिनरल्स, फाइबर और विटामिन पाए जाते हैं।

मिलते हैं ये लाभ

मूंगफली का सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं, इससे होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

वजन कम करने में सहायक

वेट लॉस करने के लिए लोग डाइट में बदलाव करते हैं, वजन कम करने के लिए मूंगफली बहुत कारगर उपाय है। इनको खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती, जिससे ओवरईटिंग से बच सकते हैं।

शरीर को रखती है गर्म

मूंगफली का सेवन शरीर को गर्म रखता है, सर्दियों में इसके सेवन से सर्दी-जुकाम की समस्या नहीं होती है।

डायबिटीज करे नियंत्रित

मूंगफली का सेवन डायबिटीज को नियंत्रित करता है, इसमें पाए जाने वाले तत्व ब्लड शुगर को नियंत्रित करते हैं।

हेल्दी स्किन

स्किन को हेल्दी रखने में मूंगफली बहुत फायदेमंद होती है, यह चेहरे पर उपस्थित दाग-धब्बों को कम करती है। सर्दियों में रूखी त्वचा से बचाव के लिए इसके तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

बच्चों के विकास में सहायक

इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत करते हैं। ये प्रोटीन शारीरिक विकास में सहायता प्रदान करते हैं।

पढ़़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

पुराने मोजों का इन तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल