इन लोगों को नहीं करना चाहिए फूलगोभी का सेवन


By Amrendra Kumar Yadav20, Dec 2023 10:49 AMjagran.com

फूलगोभी सेहत के लिए फायदेमंद

फूलगोभी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, सर्दियों में लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। इसका इस्तेमाल लोग कई तरह से करते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

फूलगोभी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, विटामिन-सी विटामिन-के, पोटैशियम, मैंगनीज पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।

इन लोगों को कम करना चाहिए सेवन

वैसे तो फूलगोभी बहुत फायदेमंद होती है लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन संभलकर करना चाहिए। इन लोगों को कम सेवन करना चाहिए नहीं तो नुकसानदायक हो सकता है।

होती है पाचन संबंधी समस्याएं

फूलगोभी में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है, इसलिए अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इससे पेट में गैस, सूजन आदि की समस्या हो सकती है।

हो सकता है थॉयराइड

फूलगोभी में पाए जाने वाले तत्व थॉयराइड को बढ़ा सकते हैं, इसलिए फूलगोभी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए नहीं तो थॉयराइड हो सकता है।

पोटैशियम की अधिकता से हो सकती है समस्या

फूलगोभी का अधिक मात्रा में सेवन करने से खून गाढ़ा होने लगता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

यूरिक एसिड की समस्या

फूलगोभी में प्यूरीन नामक तत्व पाया जाता है जो यूरिक एसिड की समस्या को बढ़ा सकता है। इसकी अधिकता से जोड़ों में दर्द, सूजन की समस्या होने लगती है।

हो सकती है पथरी की समस्या

फूलगोभी का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी में पथरी की समस्या हो सकती है। इसलिए किडनी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

भृंगराज तेल से दूर करें सिरदर्द, त्‍वचा भी नहीं होगी ड्राई