ये लोग न खाएं हरी मटर, हो सकता है सेहत को नुकसान


By Ashish Mishra09, Dec 2023 10:00 PMjagran.com

हरी मटर

सर्दी के मौसम में हरी मटर का उपयोग की चीजों को बनाने में किया जाता है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को हरी मटर का सेवन नहीं करना चाहिए?

पोषक तत्व

हरी मटर में फाइबर, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसे खाने से कई फायदे होते हैं।

एसिडिटी की समस्या

जो लोग एसिडिटी की समस्या का सामना करते हैं, उन्हें हरी मटर खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इसका जल्दी पाचन नहीं होता है।

हाई यूरिक एसिड

अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ गया है तो हरी मटर को खाने से परहेज करें। इसमें अमीनो एसिड और फाइबर की मात्रा होती है जो यूरिक एसिड को बढ़ सकती है।

पेट फूलने की समस्या

पाचन की समस्या का सामना कर रहे लोगों को हरी मटर नहीं खाना चाहिए। इसमें एंटी न्यूट्रेंट गुण पाए जाते हैं जिससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

किडनी की समस्या

हरी मटर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। किडनी की समस्या का सामना करने वाले लोगों को हरी मटर का सेवन करने से बचना चाहिए।

मोटापे की समस्या

अगर आप वजन बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो हरी मटर को खाने से बचें। इसमें कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होता है जो मोटापा बढ़ सकता है।

हरी मटर के फायदे

इसमें पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। यह रोगों से लड़ने में शरीर की मदद भी करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

सर्दी में पेट में दर्द होने पर अपनाएं ये तरीके