परफ्यूम लगाने की कला


By Ritu Shaw04, Feb 2023 03:59 PMjagran.com

कपड़ों के अलावा शरीर पर लगाएं परफ्यू

हम अक्सर देखते हैं कि कहीं भी जाने के लिए हम अच्छे से तैयार होने के बाद कपड़ों पर परफ्यूम स्प्रे कर लेते हैं। लेकिन यह तरीका केवल चंद मिनटों के लिए ही फायदेमंद होता है।

बाल

अच्छी और लंबे समय तक खुशबू बरकरार रखने के लिए, जहां आप परफ्यूम लगा सकते हैं, वह हैं आपके बाल। स्प्रे को अपने बालों से 10 इंच दूर रखें और परफ्यूम को हल्के से स्प्रे करें।

कानों के पीछे

परफ्यूम लगाने के लिए आपके कान के पीछे का क्षेत्र या आपकी गर्दन की नस एकदम सही है। यह इवैपोरेशन को रोककर खुशबू को बरकरार रखते हैं। यह एक ऐसा अभ्यास है, जिसे लोग सालों से 'इतर' के साथ करते आ रहे हैं।

पल्स पॉइंट्स

पल्स पॉइंट्स की गर्माहट परफ्यूम की खुशबू को गर्म करती है और इसे बेहतर तरीके से सूंघने की अनुमति देती है। पल्स पॉइंट्स पर परफ्यूम स्प्रे करने से खुशबू बढ़ती है और लंबे समय तक अच्छी महक बनी रहती है।

कोहनी के अंदर

कोहनी के अंदर का क्षेत्र गर्मी को बढ़ावा धेता है, जिससे सुगंध तेजी से विकसित होती है। यह लगभग वही प्रक्रिया है जो पल्स पॉइंट्स के रूप में अपनाते हैं। गर्मी सुगंध को बढ़ाती है और इसे लॉक कर देती है।

अपने घुटनों के पीछे

परफ्यूम लगाने के लिए आपके घुटनों के पीछे का नरम हिस्सा एक और बेहतरीन ऑप्शन है। जब आप अपने पैरों को क्रॉस करते हैं, तो घुटनों के पीछे लगी परफ्यूम से खुशबू आएगी, खासकर अगर आप कोई ड्रेस पहनते हैं।

प्रेग्नेंसी में खाएं ये सुपरफूड्स, बच्चा होगा हेल्दी