स्वतंत्रता दिवस के दिन लखनऊ में यहां घूमने जाएं


By Amrendra Kumar Yadav14, Aug 2023 06:43 PMjagran.com

स्वतंत्रता दिवस

भारत को ब्रिटिश के चंगुल से आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी। भारत इस बार 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

घूमने की जगहें

ऐसे में हम लखनऊ में घूमने की कुछ जगहें बता रहे हैं, जहां पर आप स्वतंत्रता दिवस मना सकते हैं।

सिकंदर बाग पार्क

इस पार्क को 1857 की क्रांति में शहीद हुए सैनिकों की याद में बनाया गया। इस पार्क में वीरांगना उदादेवी पासी की मूर्ति भी लगी है।

रेजिडेंसी

इस जगह पर आज भी 1857 में हुई क्रांति के निशान मिलते हैं। आजादी की महत्वपूर्ण लड़ाई यहां पर लड़ी गई थी।

गोमती रिवर फ्रंट

गोमती के किनारे पर बना यह रिवर फ्रंट रात के समय बहुत खूबसूरत लगता है। यहां पर दोस्तों के साथ स्वतंत्रता दिवस की शाम एंजॉय कर सकते हैं।

बेगम हजरत महल पार्क

यह पार्क हजरतगंज के पास स्थित है। इस पार्क को बेगम हजरत महल की याद में बनाया गया था। बेगम हजरत महल का 1857 की क्रांति में विशेष योगदान है।

बड़ा इमामबाड़ा

हुसैनाबाद स्थित इस ऐतिहासिक जगह पर घूमने जा सकते हैं। इसके अंदर एक मस्जिद भी है। इसका निर्माण सिराजुद्दौला ने किया था।

जनेश्वर मिश्र पार्क

लखनऊ में घूमने के लिए यह अच्छी जगह है। स्वतंत्रता दिवस के दिन यहां पर परिवार व दोस्तों के साथ जा सकते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

डाइजेशन को मजबूत व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है अरहर दाल