बकरीद में दिल्ली के आस-पास कम खर्च में यहां घूमें


By Amrendra Kumar Yadav28, Jun 2023 07:19 PMjagran.com

बकरीद

बकरीद के त्योहार की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए लोग अलग-अलग प्लान कर रहे हैं। कुछ लोग बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं।

प्लान

अगर आप भी बकरीद में दिल्ली के आस-पास कम खर्च में कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो यहां जा सकते हैं।

अलवर

दिल्ली से इसकी दूरी करीब 150 किमी है। यहां पर टाइगर रिजर्व, झीलें, भानगढ़ किला व पुरानी हवेलियां देख सकते हैं।

प्रतापगढ़ फार्म्स

दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 60 किमी है। यहां पर लोग ऊंट और घोड़े की सवारी करते हैं। यहां दोस्तों और परिवार के साथ एंजाय कर सकते हैं।

चौखी ढाणी

दिल्ली और हरियाणा बार्डर पर यह स्थित है। यहां पर राजस्थानी खाने का स्वाद लिया जा सकता है। इसके अलावा राजस्थानी डांस व ऊंट की सवारी भी कर सकते हैं।

नूंह

यह गुरूग्राम के पास स्थित हरियाणा का एक शहर है। यह अरावली की पहाड़ियों से घिरा है तथा बहुत सुंदर स्थान है। यहां पर फिरोजपुर चिलका और कोटला जा सकते हैं।

अल्मोड़ा

प्रकृति से आपका लगाव है, तो आप अल्मोड़ा जा सकते हैं। हिमालय के जंगलों में बसा है, इसकी खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह बेस्ट डेस्टिनेशन है।

ओखला बर्ड सेंचुरी

यह दिल्ली और नोएडा के बार्डर पर स्थित है। यहां पर पक्षियों की कई प्रजातियां मिलेंगी। कम खर्च में आप यहां बकरीद की छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और ट्रेवेल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

इन उपायों से पढ़ाई में लगेगा बच्चों का मन