Kohli समेत इन 7 खिलाड़ियों ने जड़े जन्मदिन के दिन शतक


By Amrendra Kumar Yadav06, Nov 2023 11:21 AMjagran.com

विराट कोहली का 49वां‌ शतक

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर करियर का 49वां‌ शतक जड़ा। इसी के साथ कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन के 49 शतकों की बराबरी की।

101 रन की नाबाद पारी

कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली।

अन्य खिलाड़ी

शतक लगाते ही कोहली उस लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने जन्मदिन पर शतक बनाया। इन खिलाड़ियों की बात करेंगे।

विनोद कांबली

भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली ने साल 1993 में अपने जन्मदिन के दिन इंग्लैंड के खिलाफ 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

सचिन तेंदुलकर

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने साल 1998 में अपने जन्मदिन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 134 रनों की पारी खेली थी।

सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने जन्मदिन पर 130 रन बनाए थे।

रॉस टेलर

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर ने 2011 में अपने जन्मदिन पर पकिस्तान के खिलाफ 131 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी।

टॉम लेथम

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लेथम ने 2022 में अपने जन्मदिन पर नीदरलैंड्स के खिलाफ नाबाद 140 रन बनाए।

मिचेल मार्श

आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मिचेल मार्श ने इसी वर्ष 2023 में अपने जन्मदिन पर पकिस्तान के खिलाफ 121 रन बनाए।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Happy Birthday Virat Kohli: किंग कोहली के ये बड़े रिकॉर्ड तोड़ना है मुश्किल