World Cup 2023: इन खिलाड़ियों ने लगाएंं सबसे ज्‍यादा छक्के, हिटमैन हैं टॉप पर


By Amrendra Kumar Yadav01, Nov 2023 10:00 PMjagran.com

विश्व कप

भारत की अगुवाई में विश्व कप का 13वां सीजन खेला जा रहा है। धीरे-धीरे इस टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ता जा रहा है। विश्व कप में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बने हैं।

सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

इस विश्व कप के हर मैच में बहुत छक्के लग रहे हैं। विश्व कप में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करेंगे।

रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान और हिटमैन रोहित शर्मा इस विश्व कप में शानदार फॉर्म में हैं। रोहित अब तक इस विश्व कप में 20 छक्के लगाकर टॉप पर हैं।

डेविड वार्नर

आस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। वार्नर ने इस विश्व कप में 19 छक्के लगाए हैं।

क्विंटन डी कॉक

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 17 छक्के लगाकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। डी कॉक इस विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

हेनरी क्लासेन

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरी क्लासेन इस विश्व कप में अब तक 16 छक्के लगा चुके हैं। क्लासेन इस टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

कुसल मेंडिस

श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस इस विश्व कप में अब तक 14 छक्के लगा चुके हैं। श्रीलंका के इस बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है।

रचिन रवींद्र

न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने इस विश्व कप में सभी को प्रभावित किया है। रचिन अब तक इस विश्व कप में 13 छक्के लगा चुके हैं।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमामम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

Ind vs SL: श्रीलंका के खिलाफ विराट, हिटमैन और शमी बरपाएंगे कहर