अनार में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, विटामिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अनार स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसका फेस मास्क लगाने से स्किन हेल्दी और चमकदार होती है। स्किन में निखार के लिए ये फेस मास्क लगा सकते हैं।
इस फेस मास्क को बनाने के लिए पहले अनार का पाउडर बनाएं, कटोरे में अनार पाउडर डालकर एलोवेरा, शहद औैर कॉफी मिलाएं।
इस मास्क को चेहरे पर 20-30 मिनट तक लगाएं, सूखने के बाद इसे चेहरे से धुल लें और फिर मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं।
अनार और संतरों के छिलके का पाउडर लेकर इसका पेस्ट बना लें और फिर इसमें दही मिलाएं। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगाएं।
एक कटोरे में अनार पाउडर, कॉफी और ग्रीन टी मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। इसमें दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर 20-25 मिनट लगा रहने दें और फिर सूखने के बाद चेहरे को धुल लें
ओट्स के साथ हल्दी पाउडर, अनार पाउडर मिलाएं और फिर इसमें दही मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद धुल लें।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com