बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को आज हर कोई जानता है। एक्ट्रेस कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकीं हैं।
पूजा हेगड़े हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको उनकी स्लिम और फिट बॉडी का राज बताएंगे।
पूजा हेगड़े के दिन की शुरुआत ब्लैक कॉफी से होती है। एक्ट्रेस ब्लैक कॉफी पीने के बाद जिम जाती हैं और वर्कआउट करती हैं।
सुबह के नाश्ते में पूजा प्रोटीन लेना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस मूंग दाल का डोसा या फिर अंडे खाना पसंद करती हैं।
पूजा हेगड़े घर का खाना खाना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस दाल, रोटी, सब्जी ही खाने में खाती हैं और सलाद का सेवन भी करती हैं।
इसके अलावा खाने को पचाने के लिए पूजा शाम को एक गिलास छाछ पीती हैं। छाछ या फिर दही डाइजेशन ठीक करने में सहायक हैं।
पूजा हेगड़े को खाना खाना बहुत पसंद है खास कर पिज्जा। एक्ट्रेस पिज्जा खाने की शौकीन हैं, वो चीट डे पर पिज्जा खाती हैं।
डाइट का ध्यान रखने के साथ साथ पूजा हेगड़े जिम में भी पसीना बहाती हैं। एक्ट्रेस ट्रेनर की सहायता से अपना वर्कआउट करती हैं।