हाल में प्रियंका चोपड़ा पति निक और बेटी संग भारत घूमने आईं हैं। इस दौरान एक्ट्रेस जमकर इवेंट और टाइम एन्जॉय कर रही हैं।
ऐसे में प्रियंका पति निक जोनस संग मुंबई की सड़कों पर ऑटो की सवारी से डेट नाईट एन्जॉय करती नजर आईं।
दरअसल, एक्ट्रेस ने अपना और निक का ऑटो संग से फोटोशूट कराया है। जिसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा - डेट नाईट विद माई फॉरएवर गाय' वही अब ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
हाल में आयोजित हुई अंबानी परिवार की इवेंट पार्टी में ये रोमांटिक कपल पहुंचा। जहां प्रियंका पीच गाउन और निक ब्लैक आउटफिट में कहर ढहा रहे थे।
प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने ग्लैमरस लुक से इंटरनेट का पारा बढ़ाती नजर आती हैं। डीवा का हर लुक जमकर वायरल होता है।
अक्सर प्रियंका पति निक संग अपनी कोजी फोटोज शेयर करती नजर आती हैं।
वही जन्म के काफी समय बाद एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने बेटी मालती का चेहरा दिखाया। अक्सर एक्ट्रेस बेटी संग एन्जॉय करती नजर आती हैं।
इन दिनों अभिनेत्री फैमिली संग अपनी इंडियन जर्नी को जमकर एन्जॉय कर रही हैं।