साउथ और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस राशि खन्ना आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। राशि हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक राशि खन्ना के पास हर तरह के शानदार आउटफिट्स हैं। आज हम आपको उनके बॉसी लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
अगर आप ऑफिस गर्ल्स हैं और अपने पुराने लुक से बोर हो गई हैं तो आप राशि खन्ना के इन बॉसी आउटफिट्स को स्टाइल कर सकती हैं।
राशि खन्ना का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस पैंट सूट में एक्ट्रेस का लुक बॉसी वाइब दे रहा है।
फिलहाल को-ऑर्ड सेट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। अपने लुक को बॉसी बनाने के लिए आप राशि खन्ना की तरह ही फॉर्मल को-ऑर्ड सेट पहन सकती हैं।
अगर आप अपने लुक में हॉटनेस का तड़का लगाना चाहती हैं तो आप राशि खन्ना की इस हाई थाई स्लिट ड्रेस को पहन सकती हैं।
ब्लैक फ्रॉक के साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट वन शोल्डर बैलून शर्ट को पेयर किया है। एक्ट्रेस का ये लुक भी आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
व्हाइट कलर का आउटफिट आपके लुक को क्लासी लुक देगा। ऑफिस गर्ल के लिए राशि खन्ना का ये बॉसी लुक परफेक्ट है।