UT 69 Box Office Day 1: राज कुंद्रा की फिल्म का पहले दिन ऐसा रहा हाल


By Shradha Upadhyay04, Nov 2023 01:13 PMjagran.com

शिल्पा शेट्टी पति

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बड़े बिजनेसमैन हैं। ये बात तो हम सभी जानते हैं। लेकिन अब राज एक एक्टर भी बन चुके हैं।

राज कुंद्रा फिल्म

हाल में 3 नवंबर को राज कुंद्रा की फिल्म 'UT 69' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यानि राज ने इस फिल्म के जरिये अपना डेब्यू किया है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

राज कुंद्रा की फिल्म पहले दिन पर्दे पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी कम रहा।

ओपनिंग डे कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'UT 69' ने पहले दिन केवल 10 लाख की कमाई की है। जो कि काफी कम है।

फिल्म की कहानी

दरअसल राज कुंद्रा पर साल 2021 में अश्लील वीडियो बनाने के केस में अरेस्ट किया गया था। ऐसे में शिल्पा के पति को 63 दिन जेल में रहना पड़ा था। फिल्म उसी के आधार पर बनी है।

क्या है 'UT 69' ?

वही राज कुंद्रा की फिल्म का नाम 'UT 69' इसलिए रखा गया। क्यूंकि UT का मतलब है 'अंडर ट्रायल' और 69 उनका कैदी नंबर था। इस फिल्म में राज के जेल में रहने की पूरी कहानी दिखाई गई है।

वीकेंड पर उम्मीद

वही पहले दिन की कमाई के बाद अब राज कुंद्रा की इस फिल्म से वीकेंड पर उम्मीद की जा रही है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Khushi Kapoor या Suhana Khan किसके वेस्टर्न लुक हैं ज्यादा हॉट ?