Rajasthan Election 2023: विधानसभा की 199 सीटों पर वोटिंग, इस दिन आएंगे नतीजे


By Ashish Mishra25, Nov 2023 01:37 PMjagran.com

राजस्थान चुनाव

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मतदान हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि इसके नतीजे कब आएंगे?

इतनी सीटों पर हो रहा मतदान

राजस्थान में विधानसभा की कुल 199 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसे दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मतदाताओं की संख्या

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में 1862 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 5 करोड़ 26 लाख 90 हजार 146 मतदाता करेंगे।

मतदान केद्रों की संख्या

राजस्थान विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके सें संपन्न कराने के लिए राज्य में 26,393 मतदाता केंद्र बनाए गए हैं।

वोटिंग का समय

राजस्थान के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता के अनुसार, विधानसभा के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी।

मतदान का प्रतिशत

जानकारी के मुताबिक, 11 बजे तक 25 प्रतिशत मतदाताओं नें वोट डाल दिए हैं। कामां विधानसभा में सबसे ज्यादा 38.56 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं।

मतदान की गणना

राजस्थान चुनाव के वोटों की गणना 3 दिसंबर को होगी। इस दिन सुबह गिनती के कुछ समय बाद रूझान आने शुरू हो जाएंगे।

राजस्थान में किसकी सरकार है

राजस्थान में कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 107 सीटें जीतकर अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाकर राज्य की जिम्मेदारी दी थी।

पढ़ते रहें

राजनीति से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

PM Kisan Yojana: इस राज्य के लोगों को मिलेगी दोगुनी रकम