Raju Punjabi Death: हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी ने 40 साल की उम्र में कहा अलविदा


By Akanksha Jain22, Aug 2023 11:05 AMjagran.com

हरियाणवी सिंगर

हरियाणवी सिंगर्स की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। हरियाणवी गाने हर किसी को नाचने पर मजबूर कर देते हैं। 

राजू पंजाबी

हरियाणा के फेमस सिंगर राजू पंजाबी किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं, राजू ने अपने गानों से लाखों गिल जीते हैं।

40 साल की उम्र

फेमस सिंगर राजू पंजाबी महज 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चले। सिंगर की मौत की खबर से फैंस बहुत दुखी हैं।

बीमारी से जंग

राजू पंजाबी कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें पीलिया हो गया था, जिसकी वजह से वो बहुत परेशान थे।

10 दिन से थे भर्ती

जानकारी के मुताबिक वह हिसार के निजी अस्पताल में पिछले 10 दिनों से भर्ती थे।

सपना चौधरी के साथ किया काम

राजू पंजाबी ने कई बड़े सिंगर्स के साथ काम किया है। सपना चौधरी के साथ भी राजू पंजाबी ने काम किया है।

पॉपुलर गाने

हरियाणा के सिंगर राजू पंजाबी के पॉपुलर गानों की लिस्ट में 'देसी देसी न बोल्या कर छोरी रे, सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब' जैसे गाने शामिल हैं।

तीन बेटियां

राजू पंजाबी की तीन बेटियां हैं। सिगर के जाने से बेटियां और बीवी सदमे में हैं। राजू के आखिरी दर्शन के लिए फैंस की भीड़ उनके घर के बाहर लगी है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Zareen Khan ने फेदर बॉडीकॉन ड्रेस में दिखाया जलवा