बॉलीवुड की तो फेवरेट और क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाड़ली राहा बेहद क्यूट दिखती है। हर कोई राहा को देखकर उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो जाता है।
आलिया और रणबीर ने जबसे मीडिया के सामने उनको रिवील किया है। तभी से 'राहा' सोशल मीडिया पर अपने क्यूट अंदाज को लेकर छाई रहती हैं।
राहा पापा रणबीर कपूर की लाड़ली हैं। राहा अक्सर पापा रणबीर संग कई इवेंट में स्पॉट होती रहती हैं। हमेशा राहा रणबीर की गोदी में एन्जॉय करती दिख जाती हैं।
वही अभी हाल में आलिया भट्ट ने राहा संग मैचिंग ऑउटफिट में अपनी पहली शानदार फोटो शेयर की है। मां-बेटी की ये फर्स्ट फोटो जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
रणबीर और आलिया ने इस तस्वीर के साथ लाड़ली को मीडिया के सामने पहली बार दिखाया था। जिसमें हैप्पी फैमिली देखी जा सकती है।
हाल में अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान भी राहा अपने पापा रणबीर संग स्पॉट हुई। जिसमें बाप-बेटी काफी प्रिटी दिखे।
राहा का हर लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है। उनका हर अंदाज क्यूटनेस से भरा रहता है।
हाल में अंबानी फंक्शन में राहा रणबीर और आलिया एक साथ नजर आए। इस हैप्पी फैमिली को देख हर कोई खुश नजर आया।