रश्मि देसाई टीवी की फेमस हसीना हैं। एक्ट्रेस अपने अबतक के करियर में कई हिट फिल्में और रियलिटी शोज कर चुकी हैं। डीवा कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई हैं।
अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के साथ लुक्स को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर लुक यूनिक होते हैं।
आज हम आपको फैशन डीवा रश्मि के मॉडर्न ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिनको ब्रॉड शोल्डर गर्ल्स कैरी करके खुद को स्मार्ट बना सकती हैं।
एक्ट्रेस का हाई नेक फुल स्लीव्स ब्लाउज लुक काफी बोल्ड लुक दे रहा है। ऐसे ब्लाउज ब्रॉड शोल्डर के लिए एकदम परफेक्ट रहते हैं।
आप खुद को इस फेस्टिव सीजन हॉट लुक देने के लिए डीवा के जैसा ट्यूब ब्लाउज पहन सकती हैं। ऐसे ब्लाउज साड़ी और लहंगे सबके संग जंचते हैं।
आपको यदि ऐसा लगता है कि कट स्लीव्स ब्लाउज ब्रॉड शोल्डर पर अजीब लगेगा। तो ऐसे में आप ब्रॉड कट वाला स्लीवलेस ब्लाउज बनवा सकती हैं।
ब्रॉड शोल्डर पर ऐसे स्ट्रैपी ब्लाउज डिजाइन भी स्टाइलिश लुक देते हैं। ऐसे ब्लाउज में आप एकदम हुस्न की मल्लिका नजर आएंगी।
आप अपने लहंगे के ब्लाउज को वी नेक के साथ नेक पर जिक जैक डिजाइन दे सकती हैं। इसे आपका टेलर आसानी से बना भी देगा।