40 प्लस त्योहारों पर Raveena जैसे सूट्स में दिखेंगी मस्त-मस्त


By Shradha Upadhyay03, Oct 2024 05:11 PMjagran.com

90s एवरग्रीन ब्यूटी रवीना टंडन

रवीना टंडन 90s की एवरग्रीन हसीना हैं। जिनकी फिल्मों और सांग्स को लेकर आज भी लाखों फैंस दीवाने हैं। डीवा को मस्त-मस्त गर्ल के नाम से भी जाना जाता है।

49 की उम्र में स्टाइलिश

अभिनेत्री 49 साल की उम्र में भी बेहद स्टाइलिश दिखती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न रवीना हर लुक में कहर ढाती हैं। फैंस आज भी उनके हर लुक पर फिदा हो जाते हैं।

रवीना टंडन सूट सेट्स

तो आइए आज एक नजर त्योहारों के सीजन के लिए रवीना के सूट सेट्स पर डालते हैं। जिनको 40 प्लस पहनकर गॉर्जियस लुक पा सकती हैं।

ब्लू ब्रोकेड सूट

हाल में डीवा ने ब्लू कलर के ब्रोकेड ए लाइन सूट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

शरारा येलो सूट

आप इस फेस्टिव सीजन अभिनेत्री के जैसे सिक्विन वर्क शरारा सूट लुक को भी कॉपी करके अपने लुक में चार चांद लगा सकते हैं।

सिल्क अनारकली सूट

करवाचौथ के लिए रवीना का सिल्क अनारकली सूट भी बेस्ट ऑप्शन है। इसको आप गजरा बन के साथ पहनकर अप्सरा दिख सकती हैं।

प्लाजो सूट लुक

आप त्योहारों के लिए ऐसा सिंपल सोबर प्लाजो सूट भी बनवा सकती हैं। ऐसे सूट 40 प्लस के लिए ईजी टू कैरी रहते हैं।

अफगानी सिल्क सूट

अभिनेत्री का ग्रीन सिल्क कुर्ता अफगानी गोल्डन सलवार लुक शानदार लग रहा है। ये आपके लुक को फेस्टिवल्स पर मॉडर्न बना देगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Janhvi Kapoor के हॉट गाउन लुक्स करें स्टाइल, हर कोई कहेगा Wow