OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं The Kashmir Files जैसी रियल स्टोरी बेस्ड फिल्में


By Prakhar Pandey30, Sep 2022 06:44 PMjagran.com

द ताशकंद फाइल्स

यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत के रहस्य पर आधारित है। जी5 पर मौजूद इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है।

आर्टिकल 15

आयुष्मान खुराना स्टारर आर्टिकल 15 का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। यह फिल्म संविधान के आर्टिकल 15 से संबंधित हैं।

बुद्धा इन अ ट्रैफिक जाम

जी5 पर मौजूद इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है। इस फिल्म में अनुपम खेर और अरुणोदय सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं।

ब्लैक फ्राइडे

2004 में रिलीज हुई ब्लैक फ्राइडे नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। अनुराग कश्यप निर्देशित यह फिल्म 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट पर बेस्ड है।

द कश्मीर फाइल्स

विवेक अग्निहोत्री निर्देशित ‘द कश्मीर फाइल्स’ जी5 पर मौजूद है। यह फिल्म 1989 में हुए कश्मीरी पंडितो पर अत्याचार की कहानी को बयां करती है।

माचिस

प्राइम वीडियो पर मौजूद ये फिल्म 80 के दशक में हुए सिख दंगों पर बेस्ड है। इस फिल्म का निर्देशन गुलजार ने किया है।

जोगी

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई जोगी 1984 के सिख दंगों पर बनी है। अली अब्बास जाफर निर्देशित इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ लीड रोल निभा रहे हैं।

All Photo Credits: Instagram

Mouni Roy ने शॉर्ट ट्यूब ड्रेस में बढ़ाई इंटरनेट की गर्मी