गदर 2 ने इन वजहों के चलते तोड़े रिकॅार्ड


By Ashish Mishra21, Aug 2023 04:55 PMjagran.com

गदर 2 मूवी

सनी देओल की गदर 2 मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। यह मूवी सिनेमाघरों में धुंआधार कमाई कर रही है। इसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। आइए जानते हैं कि गदर 2 मूवी किन वजह के चलते कई रिकॅार्ड तोड़ रही है?

सनी देओल

सनी देओल देश पर आधारित कई फिल्में कर चुके हैं। वह अपने किरदार के चलते काफी फेमस हैं। गदर 2 मूवी को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है।

बॅाक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल की गदर 2 मूवी 8 दिन में ही 300 करोड़ से ज्यादा की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। अब यह मूवी 400 करोड़ के करीब पहुंच रही है।

स्टोरी

गदर 2 अपनी स्टोरी के चलते लोगों को काफी पसंद आ रही है। इससे लोगों के अंदर देश भक्ति को लेकर काफी उत्साह जाग रहा है।

टाइमिंग

यह मूवी अच्छे समय पर रिलीज हुई है। स्वतंत्रता दिवस के चलते इस मूवी को देखने वालों की भीड़ लग गई। वहीं लोगों को गदर देखने के लिए टाइम भी मिल गई।

सिंगल स्क्रिन

काफी समय बाद सिंगल स्क्रिन पर कोई मूवी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एडवांस बुकिंग से लेकर मूवी के रिलीज होने तक अच्छी कमाई की है।

सनी देओल का किरदार

गदर 2 में सनी देओल तारा सिंह के किरदार में नजर आए हैं। उनके इस अंदाज को लोग खूब पंसद कर रहे हैं।

स्टार्स

गदर 2 मूवी में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल और एक्टर उत्कर्ष शर्मा ने किरदार निभाया है।

पढ़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

सीमा हैदर पर बन रही फिल्म 'कराची टू नोएडा'