तुलसी पूजा करते समय पढ़ें ये 2 मंत्र, मिलेंगे मनचाहे फल


By Amrendra Kumar Yadav13, Feb 2024 08:33 AMjagran.com

तुलसी का विशेष महत्व

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत महत्व है, हर घर में यह पौधा पाया जाता है। इसकी पूजा विधि-विधान से की जाती है।

माता लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है, इसकी पूजा रोजाना करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।

करें इन मंत्रों का जाप

तुलसी माता की पूजा करते समय कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए, इन मंत्रों का जाप करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आती है सुख-समृद्धि

तुलसी के पौधे की रोजाना पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और कष्टों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

तुलसी पूजन मंत्र

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी। धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।। लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्। तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

तुलसी नामाष्टक मंत्र

वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी। पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।। एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम। य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।

सभी कष्टों से मिलता है छुटकारा

तुलसी की पूजा करते समय घी का दीपक जलाएं और तुलसी माता के साथ भगवान विष्णु की पूजा करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

कौन सा फूल आपके लिए रहेगा लकी? बर्थ मंथ से जानें