Shardiya Navratri 2023: मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए करें इस स्तोत्र का पाठ


By Amrendra Kumar Yadav23, Oct 2023 11:54 AMjagran.com

शारदीय नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा, अर्चना की जाती है। नवरात्रि की समाप्ति के बाद दशहरा पर्व होता है।

व्रत का पालन

नवरात्रि के दिनों में भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत आदि का पालन करते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में मां के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है।

नवमी तिथि

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन मां दुर्गा से कोई इच्छा प्रकट करते हैं तो माता रानी इच्छा की पूर्ति करती हैं।

सिद्ध कुंजिका का पाठ

नवमी के दिन सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। यह स्तोत्र बहुत कल्याणकारी माना जाता है।

पूरी होती है मनोकामनाएं

इस स्तोत्र का पाठ करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विधि-विधान से पूजा करने के बाद इस स्तोत्र का पाठ करें।

खीर का भोग लगाएं

इस दिन मां सिद्धिदात्री को खीर का भोग लगाएं, इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।

कन्या पूजन

इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। कन्याओं को भोजन कराने के बाद उन्हें उपहार स्वरूप कुछ दिया जा सकता है।

हवन करें

इस दिन हवन का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन परिवार के साथ हवन करें और मां सिद्धिदात्री की आरती करें।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों को होगा धन लाभ, रहेंगे स्वस्थ