रात में सोने से पहले इन करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगी शांति


By Farhan Khan24, Nov 2023 04:46 PMjagran.com

मंत्र

कोई भी मंत्र जाप यदि सही ढंग और सही तरीके से किया जाए तो उसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलता है।

सोने से पहले

ऐसे में यदि आप सोने से पहले शास्त्रों में वर्णित कुछ मंत्रों का जाप करते हैं तो इससे शुभ फल के साथ व्यक्ति को नींद भी अच्छी आती है।

सनातन धर्म

सनातन धर्म माना गया है कि मंत्रों में बहुत शक्ति होती है। मंत्रों के उच्चारण द्वारा साधक का शरीर और आत्मा शुद्ध बनी रहती है।

आरोग्य जीवन

मंत्रों के जाप से आरोग्य जीवन की प्राप्ति होती है और नकारात्मक ऊर्जा आपसे दूर बनी रहती है।

गहरी नींद

मंत्रों का जाप करने से साधक की एकाग्रता बढ़ती है और बुद्धि भी तीव्र होती है। सोने से पहले मंत्रों का जाप करने से अच्छी और गहरी नींद मिलती है।

गायत्री मंत्र

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॥

शारीरिक लाभ

इस मंत्र से आपके अंदर एक सकारात्मक का संचार होता है। यह न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से लाभकारी है, बल्कि इससे कई शारीरिक लाभ भी प्राप्त होते हैं।

गणेश जी के मंत्र

ॐ गंग गणपतये नमो नमः अच्युतं केशवं विष्णुं हरिं सोमं जनार्दनम्। हसं नारायणं कृष्णं जपते दुःस्वप्रशान्तये।।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

मां लक्ष्मी के आगमन के लिए घर में लगाएं यह पौधा