पितृ दोष दूर करने के लिए सर्व पितृ अमावस्या को करें ये उपाय


By Ashish Mishra10, Oct 2023 03:42 PMjagran.com

पितृ पक्ष

इस दौरान पितरों की पूजा करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि पितृ दोष दूर करने के लिए सर्व पितृ अमावस्या को कौन से उपाय करने चाहिए?

पितृ दोष

जब पितर नाराज होते हैं तो पितृ दोष होने लगता है। इससे जीवन कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय करना

अगर आपको पितृ दोष है तो उसे दूर करने के लिए पितृ पक्ष के दौरान कुछ उपाय करने चाहिए। इन उपायों को करने से दोष दूर होने लगता है।

भोजन कराना

पितृ दोष को दूर करने के लिए सर्व पितृ अमावास्या के दिन ब्राह्मणों और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना चााहिए। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं।

पितृ तर्पण करना सर्व

पितृ अमावस्या के दिन दक्षिण की तरफ मुख करके पितरों के लिए पितृ तर्पण करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ दोष दूर होने लगता है।

पीपल के पेड़ पर उपाय करना

अमावस्या के दिन पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर कच्ची रस्सी बांधना चाहिए। इसके अलावा काले तिल, गंगाजल और पुष्प अर्पित करना चाहिए।

मंत्र का जाप करना

पितृ पक्ष में अमावस्या के दिन ‘ऊँ पितृभ्य: नम:’ का जाप करना चाहिए। इसके बाद पितृसूक्त का पाठ करना चाहिए।

दान करना

पितृ दोष से मुक्ति के लिए दान करना चाहिए। इसके लिए ब्राह्मण या जरूरतमंद लोगों को अनाज, धन और कपड़ों को दान करना चाहिए।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

सूर्यदेव के राशि परिवर्तन से इन राशियों का बदलेगा भाग्य