मह‍ाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये उपाय


By Farhan Khan27, Feb 2024 05:20 PMjagran.com

महाशिवरात्रि का पर्व

शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व काफी खास माना जाता है। आइए जानते है महाशिवरात्रि के मौके पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए?

कब हैं महाशिवरात्रि ?

फाल्गुन मास में 8 मार्च को महाशिवरात्रि मनाएं जाने वाली है। इस दिन शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। राशि अनुसार इस पर्व पर क्या उपाय करने चाहिए?

मेष और वृषभ राशि

मेष राशि के जातकों को शिवलिंग को गंगाजल और कच्च दूध से अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा शहद, मीठे चावल या खीर का भोग भी लगाना चाहिए। वहीं वृषभ राशि वालों को शिव का दही और दूध से अभिषेक करना चाहिए।

मिथुन और कर्क राशि

मिथुन राशि के जातकों को शिव जी को लाल रंग का पुष्प और बेल पत्र चढ़ाना चाहिए। साथ ही, शिवलिंग पर शहद अर्पित करना चाहिए। कर्क राशि वालों को दुग्‍धाभिषेक कर, सफेद चंदन, सफेद वस्‍त्र, सफेद फूल अर्पित करना चाहिए।

सिंह और कन्या राशि

सिंह राशि वालों को इस पर्वर पर शिव जी को गुड़ और शहद का भोग लगाना चाहिए। वही कन्या राशि वालों को शिवलिंग का जलाभिषेक कर, शहद और बिल्वपत्र चढ़ाना चाहिए।

तुला और वृश्चिक राशि

तुला राशि वालों को शिवलिंग पर दूध, दही, शहद, घी से अभिषेक कर गन्ने का रस भी चढ़ाना चाहिए। वहीं वृश्चिक राशि वालों को शिवलिंग का अभिषेक करके उन्‍हें लाल फूल चढ़ाना चाहिए।

धनु और मकर राशि

धनु राशि वालों को शिवलिगं का देसी घी से अभिषेक करना चाहिए। वहीं शिवलिंग पर गाय का दूध, गंगाजल, घी और बेलपत्र भी चढ़ाना चाहिए। वहीं मकर राशि वालों को शिव जी का अभिषेक कर कच्चा दूध, गंगाजल, घी और बेलपत्र अर्पित करना चाहिए।

कुंभ और मीन राशि

कुंभ राशि वालों को शिव जी का जलाभिषेक करके उन्हें बेर और शहद चढ़ाना चाहिए। वहीं मीन राशि वालों को उनका जलाभिषेक कर पीले फूल, बादाल और बेल पत्र अर्पित करने चाहिए।

अगर आपको महाशिवरात्रि से संबंधित यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Mahashivratri कब है? जानें शुभ मुहूर्त