खाना खाते टाइम याद रखें ये बातें


By Ashish Mishra14, Oct 2023 05:48 PMjagran.com

भोजन करना

कुछ ऐसी बातें होती हैं जिसे खाना खाते समय ध्यान रखना चाहिए। इससे सेहत भी अच्छी बनी रहती है। आइए जानते हैं कि खाना खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

हेल्दी रहना

हेल्दी रहने के लिए खाना बहुत जरूरी रहता है। इसके लिए भोजन करते समय सावधानियों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

हाथ धोना

भोजन करने से पहले हाथ को अच्छी तरह से धो लेना चाहिए। इससे सारे कीटाणु मर जाते हैं।

हल्का भोजन

स्वस्थ रहने के लिए दिन भर में करीब 3 से 4 बार भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में ब्लड की मात्रा भी बनी रहती है।

पानी पीना

भोजन करने के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर भी हाइड्रेट बना रहता है।

चीनी युक्त भोजन

आपको ज्यादा मात्रा में चीनी युक्त पदार्थों को सेवन नहीं करना चाहिए। इससे मोटापे की समस्या बढ़ जाती है।

शाकाहारी भोजन

हमेशा शाकाहारी भोजन करना चाहिए। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट गुण मिलता है।

खाने का शेड्यूल

खाना खाने से पहले ये शेड्यूल बना लेना चाहिए। इससे ये पता चल जाता है कि आपको कब और कितना खाना है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

रोजाना ऐसे करें मूंगफली का सेवन, पत्थर की तरह शरीर होगा मजबूत