टीम इंडिया के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम कई ऐसे अनोखे रिकॉर्ड्स कायम है। जिनका टूटना अभी बाकी है।
हिटमैन जिस प्रकार क्रिकेट के मैदान पर छाए रहते हैं। उसी प्रकार वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं।
ऐसे में आज हम आपको रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह के बारे में बताएंगे, जो किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगती।
लेकिन ये बात बेहद कम लोग जानते होंगे कि रोहित की वाइफ पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की बहन है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की रिश्ते में बहन लगती है। रितिका युवराज की राखी बहन है।
जब रोहित शर्मा ने रितिका को पहली बार देखा था तो युवराज सिंह वहीं थे और उन्होंने कहा कि वहां मत देखो, वो मेरी बहन है।
युवराज सिंह के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए और कई मैच टीम इंडिया को जिताए।
क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com