यूक्रेन की राजधानी में रुसी मिसाइलों ने मचाई तबाही, देखें तस्वीरें


By Abhishek Pandey10, Oct 2022 06:17 PMjagran.com

रुस का हमला

रूस ने आज सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों पर मिसाइल हमले किए।

सैकड़ों लोगों की मौत

रुस द्वारा किए गए इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं।

यूक्रेन की राजधानी पर हमला

रूस ने कई दिन बाद यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला किया है। युद्ध के शुरुआती कुछ हफ्तों के बाद रूस ने इस पर कब्जा करने के प्रयास को छोड़ दिया था।

यूक्रेन के राष्ट्रपति का आरोप

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने समय लेकर और पूरी तैयारी के साथ हमला किया है।

रुस ने दागी 75 मिसाइलें

यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने 75 मिसाइलें लांच किया, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।

रुस-क्रीमिया को जोड़ने वाला पुल

ये ताजा हमले रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल पर हुए विस्फोट के बाद हुए हैं। दो दिन पहले ही इस पुल पर धमाका हुआ था।

धमाके से पुल में लगी थी आग

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया था। रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले एकमात्र पुल पर धमाके के वक्त आग लग गई थी।

पुल के जरिए सेना को मदद

रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्जा किया था और इसी पुल के जरिए रूसी सैनिकों को हथियार की सप्लाई की जाती थी।

अमेरिका में भारतीय मूल के परिवार की अपहरण कर हत्या